Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीएसपी अरुणा मिश्रा के पति की चेन चोरी कर भाग रही महिला धराई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और डीएसपी अरुणा मिश्रा के साकची गंडक रोड स्थित घर में घुसकर चेन चोरी कर भाग रही एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान महिला की दो अन्य सहयोगी भागने में सफल रही. पकड़ाई महिला के पास से चेन बरामद हुआ है. पकड़ी गई महिला को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार शाम की है. मामले को लेकर बॉक्सर अरुणा मिश्रा ने बताया कि उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है. इस दौरान तीन महिलाएं घर में घुस गई. उन्होंने महिला को देख लिया और घर में घुसने का कारण पूछा तो महिलाओं ने आम तोड़ने का बहाना बनाया और घर से बाहर चली गई. इतने में उनकी नजर पति के गले पर पड़ी. उन्होने देखा की पति के गले में चेन नहीं है. वो महिलाओं को ढुंढते हुए बाहर भागी. तीन महिलाओं को ऑटो पर जाते देखा. खदेड़ने के दौरान दो महिला भाग निकली पर एक को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से चेन बरामद हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trailer-overturned-at-marine-drive-driver-injured/">जमशेदपुर

: मरीन ड्राइव में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही