Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करोड़ो रुपये के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई महिला जमानत पर रिहा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन से 6 नवंबर को पूरी-आनंद विहार निलांचल एक्सप्रेस से करोड़ो रुपये के वन्य जीवों के साथ पकड़ाई देवी चंद्रा शनिवार को जेल से जमानत पर रिहा हो गई. देवी चंद्रा को टाटानगर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान उसके पास से बैग में रखे सांप, गिरगिट, मकड़ी और कीड़े बरामद किए गए थे, जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने उसे जानवरों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही वह घाघीडीह जेल में बंद थी. देवी चंद्रा की अधिवक्ता दीपा सिंह एवं सुधा कुमारी के अनुसार वन विभाग द्वारा अदालत में समय से आरोप पत्र दाखिल नहीं करने के कारण देवी चंद्रा को जमानत मिल गई. अदालत में बेल बांड की कार्रवाई पूरी होने के बाद देवी चंद्रा की रिहाई का आदेश हुआ है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-injured-in-road-accident-condition-of-one-critical/">चक्रधरपुर

: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही