Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में महिला ने शरीर पर डीजल छिड़क कर लिया आत्मदाह

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती क्रॉस रोड नंबर बी निवासी 57 वर्षीय किरण देवी ने रविवार देर रात शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब किरण के पति सुरेश कुमार सिंह रात को अपने बिस्तर से उठे. उन्होंने पाया कि किरण कमरे में नहीं है. बाहर जाकर देखा को किरण ने खुद को आग लगा ली थी. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सुरेश ने इसकी सूचना मानगो पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देर रात ही पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : गावां">https://lagatar.in/gawan-dont-mourn-on-the-birth-of-a-daughter-lakshmi-is-born-tell-it-with-a-smile-prema-sakhi/">गावां

: बेटी पैदा होने पर शोक मत मनाओ, लक्ष्मी हुई है यह हंस कर बताओ : प्रेमा सखी

मानसिक रूप से बीमार थी किरण देवी

किरण के बड़े बेटे शिव नारायण ने बताया कि उनके पिता का शादी-पार्टियों में लाइटिंग का कारोबार है. जेनरेटर में डीजल की आवश्यकता पड़ती है, जिसको लेकर घर में हमेशा डीजल रखा रहता है. देर रात उनकी मां (किरण देवी) कमरे से निकली और बाथरूम में जाकर डीजल छिड़ककर आग लगा ली. रात 1.30 बजे जानकारी मिलने पर उनके शरीर पर पानी डाला गया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. शिव नारायण के अनुसार किरण देवी मानसिक रूप से बीमार थी. सात साल पहले पटना में उनका इलाज हुआ था. दवाई चली तो वह ठीक भी हो गई थी पर कुछ माह से वह बात-बात पर चिड़चिड़ी हो जा रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही