: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक कर बनाई रणनीति
जमशेदपुर : मानगो में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित शारदा सिटी निवासी मोइना दास (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने पर पति उत्तम दास ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उत्तम दास सेल्समैन का काम करता है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि उत्तम के अनुसार वह अपने घर पर ही था. इसी दौरान उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली. जब वह कमरे में गया तो पाया कि मोइना फंदे से लटकी हुई थी. उन्होंने बताया कि मोइना कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और किसी से बात नहीं करती थी. संभवत: डिप्रेशन के कारण ही उसने आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-protest-against-the-public-hearing-of-tata-steel-long-products-the-villagers-made-a-strategy-by-meeting/">आदित्यपुर
: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक कर बनाई रणनीति
: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Leave a Comment