Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला को मृत घोषित कर, बंद की वृद्धा पेंशन, शिकायत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा नया बस्ती की रहने वाली दलबीर कौर को मृत घोषित कर उनका वृद्धा पेंशन बंद कर दिया है. पिछले चार माह से उन्हें पेंशन नहीं मिला है. इस कारण वे और उनके परिवार के लोग काफी परेशान हैं. गुरुवार को दलबीर कौर की पुत्री बबली कुमारी और पुत्र नरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा, आरटीआई सेल के अध्यक्ष विनय सिंह, अजय ओझा, राजेश कुमार, पशुपतिनाथ को दी. बताया कि उनकी मां दलबीर कौर जीवित है. उनका ऑपरेशन हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है. इसके बाद सभी उनके साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-of-sakchi-market-will-light-11-thousand-lamps-on-22nd/">जमशेदपुर

: साकची बाजार के दुकानदार 22 को करेंगे 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित

बीपीआरओ को सौंपा शिकायत पत्र

यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बीपीआरओ बांके बिहारी सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जांच में पाया कि चार माह पहले से दलबीर कौर का पेंशन बंद किया गया है. बीपीआरओ ने यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और एक शिकायत पत्र बबली सिंह से लिखवा कर लिया. उन्होंने किसके द्वारा मृत घोषित किया गया है इसकी जांच के लिए भी एक शिकायत पत्र देने का सुझाव दिया, ताकि मामले की जांच हो सके. बता दें कि ऐसे कई मामले रोजाना प्रखंड कार्यालय में आते है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही