Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में महिला से फोन पर मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती निवासी मधु कजारिया से फोन पर एक अज्ञात ने धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की. घटना के बाद मधु ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मोबाइल नंबर 966582238642 के धारक के खिलाफ प्रथामिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मधु कजारिया की एक दुकान बिष्टुपुर राम मंदिर के पास है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-newly-married-woman-missing-from-home-to-take-medicine-husband-searching-for-9-days-complaint-in-police-station/">आदित्यपुर

: घर से दवा लेने निकली नवविवाहिता लापता, 9 दिन से खोज रहा पति, थाना में की शिकायत

व्हाट्सएप पर आया था कॉल

शिकायत में मधु ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर दोपहर 14.26 बजे व्हाट्सएप पर एक फोन आया. फोन करने वाले ने धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. थोड़ी देर बाद फोन कट गया. इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि जिस फोन नंबर से फोन आया वह किसका है और फोन कहां से आया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही