Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको फाटक के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मृतिका की पहचान गम्हरिया निवासी रीना शर्मा के रूप में की गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के अनुसार रीना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बीते चार माह से उसका इलाज भी चल रहा था. आज वह सुबह अपने घर से निकल गई. सभी ने काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली. सुबह किसी ने फोन पर बताया कि लोको के पास एक महिला का शव मिला है. इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-no-electricity-in-the-co-operative-college-for-five-days-work-went-on-with-the-help-of-generators/">जमशेदपुर

: पांच दिनों तक को ऑपरेटिव कॉलेज में नहीं रही बिजली, जनरेटर के सहारे चला कामकाज

पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं

बता दे कि हाल ही में दो लोगों ने लोको फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी. इसको लेकर रेलवे की ओर से उक्त स्थल पर अंडरपास भी बनाया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sudesh-mahato-reached-the-house-of-ajsu-block-president-consoled-the-family-members/">चांडिल

: आजसू प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचे सुदेश महतो, परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही