Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सुंदरनगर थाना अंतर्गत खुखराडीह में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कदमदीह निवासी 30 वर्षीय झुनु महतो की मौत हो गई. इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर मोर्चा खोलते हुए शव को उठाने से मना कर दिया. मामला बढ़ता देख सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया पर ग्रामीण मुआवजा और उचित कार्रवाई की मांग करते रहे. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही महिला की जान गई है. विभाग द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाता है पर इस तरह की घटना से बचाव के कोई उपाय नहीं किये जाते. अंत में मुआवजा और थाना प्रभारी द्वारा आर्थिक सहयोग की बात पर मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-patmada-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पास के गांव में भागवत कथा सुनने जा रही थी महिला

झूनू महतो गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के गांव खुखराडीह में भागवत कथा सुनने जा रही थी. केनाल के किनारे एक हाईटेंशन तार गिरा हुआ था. सभी केनाल के किनारे से होते हुए जा रही थी. इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुनू की मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही