Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जहरीली शराब पीने से महिला की मौत !

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर तीन स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाली 48 वर्षीय पुष्पा सरदार की मौत हो गई. रविवार सुबह पुष्पा का शव उसके घर पर पाया गया. पुष्पा घर पर अकेली ही रहती थी. रिश्तेदारों को इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने दी. सूचना पाकर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अपने रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन बताया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-universities-keep-silence-on-admission-of-students-who-do-not-appear-in-cuet-waiting-for-governments-decision/">जमशेदपुर

: सीयूईटी में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के एडमिशन पर विश्वविद्यालयों ने साधी चुप्पी, सरकार के निर्णय का इंतजार

शराब पीने से हुई मौत

पुष्पा के भतीजे महाबीर ने बताया कि चाची (पुष्पा सरदार) घर पर अकेली ही रहती थी. चाचा की मौत हो चुकी है और उनके बच्चे नहीं है. वह रेजा का काम कर जीवन-यापन करती थी. काम से लौटने के बाद घर के पास ही देशी शराब पीने जाती थी. वह हर दिन शराब का सेवन करती थी. आज सुबह आस-पास के लोगों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है. जाकर देखा तो उनका शव जमीन पर पड़ा हुआ था. महावीर ने बताया कि चाची की मौत संभवत: अत्यधिक शराब के सेवन से हुआ है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-troubled-by-the-rumor-of-two-dead-bodies-in-dabra-forest/">तांतनगर

: डाबरा जंगल में दो शव होने की अफवाह से पुलिस परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही