Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपने पति की हत्या कर महिला ने खुद को घर में किया कैद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3सी निवासी मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर खुद को घर में कैद कर लिया. इसकी जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने बदबू आने के बाद पुणे में अमरनाथ के बेटे को इसकी सूचना दी. बेटे ने पुलिस को फोन कर बताया, जिसके बाद उलीडीह और मानगो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस स्थानीय लोगों के साथ घर के अंदर घुसी पर इसी दौरान मीरा सिंह ने सभी को घर से भगा दिया. इस बीच स्थानीय लोगों ने शव की एक झलक भी देखी. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. इधर, पुलिस के पहुंचते ही मीरा सिंह ने सभी को रोक दिया और बहस करने लगी.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230310-WA0000.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-arrested-for-stealing-water-tank-of-community-toilet/">चाकुलिया

: सामुदायिक शौचालय की पानी टंकी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दरवाजे पर दौड़ा रखा है करंट

स्थानीय लोगों ने बताया कि मीरा ने अपने घर पर बिजली का करंट दौड़ा रखा है जिस कारण कोई घर के अंदर नहीं जा पा रहा है. लोगों नके अनुसार अमरनाथ रियल स्टेट का बिजनेस करते थे. उन्हें चार पांच दिनों से देखा नहीं गया है. हालांकि, पुलिस अभी तक मीरा को समझा नहीं पाई है जिस कारण शव को घर से नहीं निकाला गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही