Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पटमदा में महिला और गम्हरिया में युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना अंतर्गत दिघी निवासी 21 वर्षीय अलका महतो ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी देते हुए पति शिवराम ने बताया कि वह काम करने बाहर गया था जबकि मां भी काम से बाहर गई थी. घर वापस आने पर पाया कि अलका की तबियत खराब है. पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि उसने कीटनाशक खा लिया है. अलका ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसकी जानकारी उसे नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-changes-in-traffic-rules-from-march-3-to-5-on-founders-day/">जमशेदपुर

: संस्थापक दिवस पर 3 से 5 मार्च तक यातायात नियमों में बदलाव

गम्हरिया में भी युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

इधर, सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत बालीडीह निवासी राम मुर्मू ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही