Search

 
 
 

जमशेदपुर : चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सोमवार दोपहर 3 बजे चलती ट्रेन से गिरने से चाकुलिया निवासी 40 वर्षीय बसंती देवी घायल हो गई. घटना के दौरान स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के एएसआई एके पांडे, कांस्टेबल एस बेहरा और कांस्टेबल आर विश्वास ने बसंती देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया. बसंती का बायां हाथ टूट गया है. जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि बसंती चाकुलिया की रहने वाली है. वह ट्रेन से चाकुलिया जाने की तैयारी कर रही थी. चाकुलिया जाने के लिए वह गलत ट्रेन पर चढ़ गई. जानकारी मिलते ही वह ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी. इतने में ही ट्रेन चल पड़ी. चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिर पड़ी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aabsconding-accused-arrested-with-stolen-jewelry/">जमशेदपुर

: चोरी के गहनों के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही