Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: प्रेमजाल में फांसकर महिला ने शीतला मंदिर में की शादी, एक साल बाद अब कर रही है ब्लैकमेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर की रहने वाली एक शादी-शुदा महिला ने डोरंडा  थाना क्षेत्र के कुसई के रहने वाले कालीकिंकर मुखर्जी को अपने प्रेमजाल में फांसकर शादी की. शादी के एक साल बीतने के बाद महिला अब ब्लैकमेल कर रही है. ब्लैकमेल करने के लिये उसने कालीकिंकर का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र को चुरा लिया है और अब उसे वापस देने के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर रही है. मामला नहीं सुलझने पर अंततः कालीकिंकर ने डोरंडा थाने में महिला और उसके पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vijay-kumar-gets-bail-from-court-in-bagbera-firing/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा फायरिंग में विजय कुमार को कोर्ट से मिली जमानत

शीतला मंदिर में 25 फरवरी 2021 को की थी शादी

कालीकिंकर का कहना है कि उसका चाचा जमशेदपुर शहर में रहते हैं. वह चाचा के पास कभी-कभी जाता था. इस बीच ही अंबिका दुराल से उसकी जान-पहचान हुई थी. पहचान के बाद दुराल ने ही शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद काली ने भी हामि भरी थी. दोनों की सहमति से ही 25 फरवरी 2021 को साकची के शीतला मंदिर में शादी कर ली थी.

एक साल बीतते ही करने लगी ब्लैकमेल

डोरंडा थाना प्रभारी का कहना है कि शादी के बाद दुराल डोरंडा में ही रह रही थी. एक साल के बाद उसने अपने पति से यह कहकर 40 हजार रुपये मांगे कि उसकी मां बीमार है. कुछ दिनों के बाद दुराल ने काली का सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र को चुरा लिया और अपने घर जमशेदपुर चली आयी. इसके बाद वह एक लाख रुपये की मांग करने लगी. नहीं देने पर प्रमाण-पत्र को जला देने की भी धमकी दी.

तंग आकर थाने में कराया मामला दर्ज

ब्लैकमेलिंग करने के दौरान ही काली को पता चला कि दुराल पहले से ही शादी-शुदा है. उसके पति का नाम अभिजीत दिग्गर है. दुराल मूलरूप से बंगाल के पुरूलिया बाहा बाजार की रहने वाली है. जमशेदपुर में वह किराये का मकान में रहती है. डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में पुलिस आरोपी तक पहुंचेगी और सच्चाई जानने का प्रयास करेगी. इसके लिये एक टीम का भी गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-separate-cases-registered-against-those-who-rioted-at-biryani-shop/">जमशेदपुर

: बिरयानी दुकान पर हुड़दंग करने वालों पर दो अलग-अलग मामले दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही