Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीएम मॉल के पास महिला से छेड़खानी और छिनतई

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास 27 जनवरी को छेड़खानी करने, मारपीट करने, गले से सोने की चेन की छिनतई करने और नकद 7200 रुपये की छिनतई करने का आरोप लगाते हुये एक मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी माझी टोला हरि मंदिर के पास का संतोष कुमार गुप्ता, शोभा कुमारी सोनी, तिलोतमा सोनी, अनिल कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी और संजु कुमार को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-banks-of-a-pond-in-panchet/">धनबाद:

पंचेत में तालाब के किनारे मिला युवक का शव

रात के 9 बजे से 11 बजे के बीच की घटना

महिला का कहना है कि वह पीएम मॉल से खरीदारी करके बाहर निकली थी. इस बीच ही सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. घटना का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी की. साथ ही गले से सोने की चेन और नकद 7200 रुपये की छिनतई भी कर ली. घटना के बाद मामला बिष्टूपुर थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-double-murder-in-navgachia-grandfather-and-grandson-shot-dead/">बिहारः

नवगछिया में डबल मर्डर, दादा-पोते की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही