Search

 
 
 

जमशेदपुर : बॉल मांगने गए युवकों पर महिला ने चमकाई तलवार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के पास क्रिकेट खेल रहे युवकों पर पास ही रहने वाली महिला ने तलवार चमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान युवकों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो रविवार सुबह का ही बताया जा रहा है. हालांकि मामले को लेकर थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-villagers-of-kumardubi-harijan-tola-are-facing-the-brunt-of-government-expectation/">बहरागोड़ा

: सरकारी अपेक्षा का दंश झेल रहे हैं कुमारडुबी हरिजन टोला के ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. तभी उनकी क्रिकेट बॉल पास ही एक क्वार्टर में चली गई. जब युवक बॉल मांगने के लिए गए तो वहां मौजूद एक महिला अपने घर से तलवार लेकर आई और युवकों पर हमला करने का प्रयास किया. युवकों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि मैदान में कब्जा कर वाहनों को खड़ा किया जाता है जिससे खेलने में परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-accused-of-wrongly-holding-a-public-meeting-for-the-siege-of-jaherthan/">चांडिल

: जाहेरथान की घेराबंदी के लिए गलत तरीके से आम सभा करने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही