Search

 
 
 

जमशेदपुरः सोनारी में महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, CCTV में कैद हुई वारदात

बाइक सवार बदमाश पहले महिला के सामने से गुजर गए. कुछ ही देर बाद वे दोबारा लौटे और अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली. महिला ने चेन बचाने की कोशिश की, लेकिन खींचतान के दौरान उसके गले में गंभीर खरोंच आ गई.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन छिनतई की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना उस समय हुई जब महिला घर का कचरा फेंककर वापस लौट रही थी.


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाश पहले महिला के सामने से गुजर गए. कुछ ही देर बाद वे दोबारा लौटे और अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली. महिला ने चेन बचाने की कोशिश की, लेकिन खींचतान के दौरान उसके गले में गंभीर खरोंच आ गई. वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधी पहले इलाके की रेकी करते हैं और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देते हैं. दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल हो रहा है.


सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही