Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत महिला की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से टेल्को राधिकानगर निवासी 42 वर्षीय बबिता राय को अपनी जान गंवानी पड़ी. इधर, रविवार को बबिता के परिजन मामले को लेकर टेल्को थाना पहुंचे. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है, जिसको लेकर अभी तक थाना में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है. बबिता के पति रजनीश कुमार राय टाटा कमिंस कर्मी है. जानकारी देते हुए रजनीश के भाई आशिष ने बताया कि बबिता को पेट में दर्द की शिकायत पर 7 अक्टूबर को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया था. बबिता की जांच अस्पताल के डॉ सोमनाथ और डॉ शिप्रा सरकार कर रही थी. 9 अक्टूबर को बबिता के यूट्रस का ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से बबिता की आंत में छेद हो गया. जिसकी जानकारी डॉक्टरों को भी नहीं हुई और बबिता का वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. इससे बबिता के पेट में इंफेक्शन हो गया. आनन-फानन में डॉक्टरों ने फिर से एक ऑपरेशन किया और उसे वेंटिलेटर पर रख दिया. 13 अक्टूबर को डॉक्टरों ने लापरवही मानी और बबिता को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-uncontrolled-tempo-hits-bike-man-dies-woman-injured/">घाटशिला

: अनियंत्रित टेम्पो ने बाइक को ठोका, व्यक्ति की मौत, महिला जख्मी

यूएस में रहता है बबिता का परिवार

आशिष ने बताया कि बबिता को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद में इलाज कराने की बात अस्पताल प्रबंधन को बताई थी पर प्रबंधन ने कहा कि वह अपने स्तर से कोशिश कर रहा है. 13 अक्टूबर को सांसद अस्पताल पहुंचे थे. सांसद के अस्पताल से निकलने के एक घंटे बाद ही बबिता को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि बबिता के मायके पक्ष के लोग यूएस में रहते है. जानकारी मिलने पर परिवार यूएस ने निकल चुका है. उनके आने के बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही