Search

जमशेदपुर : बिना बताए घूमने गई महिला, छह दिनों बाद लौटी तो पति ने पीटा

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू बाराद्वारी किशोरी नगर निवासी पिंकी साहू की उसके पति अनिल कुमार साहू ने जमकर पिटाई की. अनिल ने पिंकी पर चाकू से भी हमला करने का प्रयास किया पर किसी तरह उसने अपनी जान बचाई. घटना के बाद पिंकी को स्थानीय लोगों ने सीतारामडेरा थाना पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. पिंकी ने बताया कि वह दूसरों के घरों में काम कर गुजारा करती है. उसे शादी को 14 साल हो गए. उसके दो बच्चे भी हैं. पति अक्सर नशा करते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pm-vishwakarma-yojana-is-an-attempt-to-implement-the-slogan-of-local-for-vocal-dc/">आदित्यपुर

: लोकल फॉर वोकल के नारों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास है पीएम विश्वकर्मा योजना : डीसी
वह जिस घर में काम करती है उनके साथ घूमने के लिए चली गई थी, पर इसकी जानकारी पति को नहीं दी थी. छह दिनों बाद जब वह आज घर पहुंची तो अनिल ने बिना सोचे-समझे पिटाई शुरु कर दी.उसने सिर को दीवार पर पटक दिया जिससे सिर पर गंभीर चोट आई. चाकू निकालकर मारने का भी प्रयास किया पर घर पर काम कर रहे पलंबर ने उसकी जान बचाई. इस संबंध में पिंकी ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत भी की है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.़ इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-putki/">धनबाद

: पुटकी में युवक ने फंदे पर झूलकर दे दी जान

जमशेदपुर : वेंडर्स डे पर अपनी मांगों को लेकर डीसी से मिले वेंडर्स

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Vendars.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)राष्ट्रीय वेंडर्स डे पर अपनी मांगो को लेकर नेशनल एसोसिएशन फॉर स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने पहुंचा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. विमल बैठा ने बताया कि शहर में वेंडरों का सोशन किया जा रहा है. झारखंड में रोजगार की कमी हो गई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-putki/">धनबाद

: पुटकी में युवक ने फंदे पर झूलकर दे दी जान
ऐसे में बेरोजगार युवा ठेला लगाकर जीविका चला रहे है पर उनका शोषण किया जा रहा है. वहीं मौके पर मौजूद रत्ना दास ने बताया कि आवास और शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश भर में 4600 टाउन वेंडिंग कमेटी बनाने में मदद की गई थी. हर तीन माह में इसकी बैठक होती है पर कई महिनों तक बैठक नहीं की जाती. इसके अलावा टीवीसी को भत्ता नहीं मिल रहा. उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि टाउन वेंडिंग कमिटी का चुनाव कराए और शहर के जितने भी वेंडर और उनके हक में काम करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minority-and-aided-primary-school-teachers-association-honored-the-central-committee-members/">जमशेदपुर

: अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने किया केंद्रीय कमेटी सदस्यों को सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//