Search

 
 
 

जमशेदपुर : फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती निवासी 35 वर्षीय बिंदिया मुखी का शव रविवार दोपहर उसके घर पर फंदे से लटका पाया गया. इधर सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने बस्ती के लोगों के साथ मिलकर सीतारामडेरा थाने में जमकर हंगामा किया. मायके पक्ष के लोगों ने बिंदिया के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-married-women-offered-prayers-for-the-long-life-of-their-husbands/">नोवामुंडी

: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

शादी के बाद ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

बिंदिया की बहन ज्योति मुखी ने बताया कि बिंदिया ने अपने पति को छोड़कर श्रीराम मुखी से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. इसकी जानकारी खुद बिंदिया मुखी ने दी थी. बिंदिया ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमे उसने प्रताड़ित करने की बात कही है. इधर, परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही