Search

 
 
 

Jamshedpur : सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

 
  • केरुआडूंगरी पंचायत में विकास समिति टेल्को ने शुरू किया प्रशिक्षण
  • 30 महिलाओं को दी जा रही है ट्रेनिंग
Jamshedpur (Sunil Sharma) : जमशेदपुर प्रखंड के केरवाडूंगरी पंचायत स्थित बड़ा तालसा गांव में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का जिम्मा मुखिया कान्हु मुर्मू की पहल पर विकास समिति टेल्को ने लिया है.पहले बैच में 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. छह माह के प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं अपने हुनर से आत्म निर्भर बन सकेंगी. मुखिया कान्हु मुर्मू ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 30 महिलाओं को पहले प्रशिक्षित किया जा चुका है. साथ ही दूसरे बैच की शुरुआत की गई है. मौके पर मौजूद माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू ने बताया कि मुखिया के प्रयास से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बेहतर पहल है. मौके पर विकास समिति टेल्को के सचिव मनोज कुमार, प्रोजेक्ट मेनेजर कल्याण भगत, एएनवाईसी क्लब के अध्यक्ष साहेब राम मुर्मू, वार्ड सदस्य सरोती हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, पनोसोती मार्डी, ट्रेनर कौशल्या टुडू, सत्यनाथ टुडू,संगीता टुडू, अंजली मुर्मू, पार्वती मुर्मू, लक्ष्मी मार्डी, ममता मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hellish-situation-due-to-water-logging-in-dozens-of-villages-of-saranda/">Kiriburu

: सारंडा के दर्जनों गांवों में जल-जमाव से नारकीय स्थिति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही