Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

 
Jamshedpur : परसुडीह के मां दुर्गा अपार्टमेंट फेज-4 में शुक्रवार को महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया. इसमें अपार्टमेंट की काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सभी महिलाओं ने हरी-हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की. हरा रंग प्रेम प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान पूरा समारोह स्थल हरे रंग में रंगा रहा. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया. साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-five-gates-of-galudih-barrage-open-fear-of-flood-in-low-lying-areas/">घाटशिला

: गालूडीह बराज के पांच फाटक खुले, निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही