Search

 
 
 

जमशेदपुर : आशियाना अनंतारा सोसाइटी में महिलाएं कर रही सामूहिक पाठ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मानगो के एनएच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में कलश स्थापना के दिन से ही 21 महिलाओं के द्वारा व्रत रखकर मां दुर्गा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है. महालया के दिन स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लाकर महिलाएं पुजा स्थल में स्थापित करतीं है. उसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम सामूहिक पाठ कर मां की आरती और पुष्पांजलि की जाती है. इस बार पूरे पंडाल को प्लास्टिक मुक्त रखने का निर्णय लिया गया. महासप्तमी से लेकर विजयदशमी तक समिति के सभी सदस्यों के लिए सामूहिक प्रसाद और भोजन की व्यवस्था सम्मिलित रूप से एक स्थान में की जाती है. प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग बढ़चढ़ कर शामिल होते है. महानवमी के दिन महिलाओं के द्वारा ओपन डांडिया का आयोजन होता है, जिसकी तैयारी महिलाएं दो माह पूर्व से करती है. सोसाईटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से ही आशियाना अंनतारा सोसाइटी में दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. प्रत्येक वर्ष धूमधाम से पूजा मनाई जाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-take-odisha-to-new-heights-of-development-raghuvar-das/">जमशेदपुर

: ओडिशा को विकास की नई उंचाइयों तक पहुंचाएंगे : रघुवर दास

कमेटी में यह है शामिल

पूजा कमेटी में मुख्य रूप से विकास सिंह, रंजन शरण, विकास शर्मा, एके मैथी, बीके शरण, हरेंद्र सिंह, विद्या शरण, गीता महंथी, नीलम प्रसाद, कुसुम मिश्रा, शशि प्रसाद, मधु सिंह, शोभा सिंह, शुुभलक्ष्मी, अम्बिका ठाकुर, शांति झा, आरुषि, कमला, सुजाता, कालिन्दी देवी, रंजिता, सुधार झा, नम्रता देवी, नीरू शरण, रजनीश सिंह, रविंद्र पठानिया, एके शर्मा, लक्ष्मी सिंह, दीपा सिंह, रतन झा, शिवपुजन प्रसाद, राजन शर्मा, मुख्य रूप से शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही