Search

 
 
 

जमशेदपुर : राजनीति में महिलाओं को आगे आने की जरूरत, तभी होगा झारखंड का भला : काशिफ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (का०) का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि झारखंड के वीर पुरुषों ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. परन्तु माटी की बात करने वाले इन पार्टियों ने 23 साल में झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों को ठगने का काम किया. झारखंड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. देश के 40 प्रतिशत खनिज संपदा वाले राज्य के लोग आज नौकरी के लिए पलायन को विवश हैं. आदिवासी महिलाओं को आज भी आधे कपड़े नसीब होते हैं. दलितों को मान सम्मान नही मिलता. 16 प्रतिशत मुसलमानों के विरोध में बोलने वालों और समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने वालों को पार्टियां जेल भेजने के बजाय सम्मानित करती हैं. ईसाइयों के डिलिस्टिंग की मांग हो रही है. महतो-आदिवासी को लड़ाया जा रहा है. भ्रष्टाचार चरम पर है, इसलिए झारखंड को एक नया विकल्प देने की आवश्यकता है. 
[caption id="attachment_834409" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/azad-samaj-party-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोगों को संबोधित करते काशिफ रजा[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-para-medical-students-demonstrated-at-the-deputy-commissioners-office/">जमशेदपुर

: पारा मेडिकल विद्यार्थियों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल होने की अपील

काशिफ रजा ने कहा कि डुमरिया में 65000 की आबादी में एक भी अस्पताल नहीं है, ना एक भी ब्लड बैंक है. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जो भी मरीज जाता है उन्हें जमशेदपुर रेफेर कर दिया जाता है. यह सारी स्थिति तब सुधरेगी जब झारखंड के युवा और महिलाएं राजनीति में आगे आएंगी और सत्ता पर बैठेगी. आजाद समाज पार्टी झारखंड के युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर उन्हें समाज का नेता बनाना चाहती है. शिक्षित, ईमानदार और माटी से प्रेम करने वाले लोग जब सत्ता में आएंगे तो झारखंड बदलेगा. उन्होंने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव में समस्त झारखंड वासियों से सम्मिलित होने का निवेदन किया. डुमरिया निवासी महिला नेत्री प्रिया महाली ने युवाओं और महिलाओं को आजाद समाज पार्टी का साथ देने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद गुलाम और विकास हेम्ब्रम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुहम्मद शकील, पूर्वी सिंहभूम युवा अध्य्क्ष मजहर खान, सदाकत खान, आदिल खान और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही