Search

 
 
 

Jamshedpur : सिंधारा पर्व पर खंडेलवाल समाज की महिलाओं ने की मस्ती

 
  • सीतारामडेरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की सामाजिक संस्था खंडेलवाल वैश्य महिला महासंघ द्वारा बुधवार को सावन का सिंधारा पर्व धूमधाम से मनाया गया. यह कार्यक्रम सीतारामडेरा स्थित एक होटल में खंडेलवाल समाज की महिलाओं द्धारा पहली बार किया गया. जिसमें काफी संख्या में खंडेलवाल समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने काफी उत्साह के साथ सज धज कर भाग लिया और खूब मस्ती की. महिलाओं के लिए फिल्मी एवं राजस्थानी गीतों पर नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में अनीता अग्रवाल एवं पूजा मोदी उपस्थित थी. यह कार्यक्रम मंजू खंडेलवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस अवसर पर पन्ना देवी, गीता, रुक्मणी, रंजना, अनीता, रक्षा, सुरभि, निधि, नमिता, एनिमा, सुजाता, निक्की, संगीता, रचना, रश्मि, बरसा, प्रियंका, शशि, प्रीति खंडेलवाल आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sindhara-teej-festival-celebrated-with-pomp-in-parsudih-society-colony/">Jamshedpur

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में धूमधाम से मना सिंधारा तीज उत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही