Search

 
 
 

Jamshedpur : महिलाएं अपने को अबला न समझें, कानून उनके साथ- राजेंद्र प्रसाद

 
  • जमशेदपुर प्रखंड में ‘विधान से समाधान’ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
  • डालसा के जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुईं जल सहिया
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सोमवार को गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर) प्रखंड मुख्यालय में ‘विधान से समाधान’ कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के सचिव राजेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूरुप में अंचलाधिकारी संजय पांडेय, मेडिएटर प्रीति मुर्मू व पैनल लॉयर शमशाद खान मौजूद रहे. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं (जल सहिया) को संबोधित करते हुए डालसा सचिव ने कहा कि महिलाएं अब स्वयं को अबला नहीं समझें. महिलाओं के साथ कानून खड़ा है. उन्हें हर कदम पर मदद के लिए प्राधिकार तत्पर है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-child-marriage-stopped-due-to-womens-efforts/">Kiriburu

: महिलाओं के प्रयास से बाल विवाह रोका गया
विधान से समाधान कार्यक्रम की चर्चा करते हुए डालसा सचिव ने कहा कि हर समस्या का समाधान संभव है. इसके लिए कई फोरम काम कर रहे हैं. उक्त फोरम तक अपनी आवाज पहुंचाने की जरूरत है. महिला हिंसा एवं प्रताड़ना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं. पीड़ित को अब डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें सुप्रीम कोर्ट की ओर से कानूनी संरक्षण दिया गया है. महिला आयोग की चर्चा करते हुए डालसा सचिव ने कहा कि महिलाओं की आवाज सुनने के लिए ही इस आयोग का गठन किया गया है. महिलाएं अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयोग तक पहुंचाएं. इसके लिए उन्होंने महिला आयोग एवं नालसा (नेशनल लीगल सर्विस ऑथोरिटी) का टॉल फ्री नंबर महिलाओं के साथ साझा किया. साथ ही बताया कि सभी प्रखडों एवं पुलिस थाने में पारा लीगल वोलंटियर्स तैनात किए गए हैं. जो लोगों को कानूनी सहायता एवं सरकारी सहायता प्रदान करने में मदद करेंगे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-protest-in-noamundi-against-drinking-water-scam/">Kiriburu

  : पेयजल घोटाला के विरोध में नोवामुंडी में धरना-प्रदर्शन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिएटर प्रीति मुर्मू ने दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा समेत अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. पैनल लॉयर शमशाद खान ने प्राधिकार के कार्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन रूपा कुमारी ने किया. मौके पर पीएलवी जयंत नंदी, अरूण रजक, सीमा कुमारी, शंकर गोराई, संजीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-rajnis-15th-birthday-celebrated-pomp/">Jamshedpur

: धूमधाम से मना हथिनी रजनी का 15वां जन्म दिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही