Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 ट्रॉफी का विधायक व डीसी ने किया अनावरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 ट्रॉफी का बुधवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संयुक्त रुप से इसका अनावरण किया. इसके पश्चात ट्रॉफी को देखने एवं ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों एवं खिलाड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी. इससे पूर्व टाटा स्टील विभाग के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/water-satyagraha-of-school-children-bore-fruit-road-construction-started-and-many-news-from-bokaro/">स्कूली

बच्चों का जल सत्याग्रह रंग लाया, सड़क निर्माण शुरू समेत बोकारो की कई खबरें
मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि हॉकी हमारी राष्ट्रीय खेल है. इस खेल में हमारे राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है. इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन हम सबों के लिए गर्व का विषय है. भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के खिलाड़ियों का हमेशा से बेहतर प्रदर्शन रहा है. पुरुष हॉकी टीम हो या महिला हॉकी टीम झारखंड ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं. यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि झारखंड को महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का मेजबानी करने का मौका मिला है. हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेल का परिचय देते हुए इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप को जीतने में सफल होगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-shlok-competition-in-marwari-yuva-manch-samarpan-branch/">रांची

: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा में श्लोक प्रतियोगिता
एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की प्रतियोगिता में अशिया के 6 देश की महिला टीम भाग ले रही है. जिसमें भारत के अतिरिक्त जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की टीमें शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा और टाटा स्टील खेल विभाग के हसन इमाम मल्लिक, हेमंत गुप्ता, नवल टाटा हॉकी अकादमी की प्रशासक चंद्राय मजूमदार, ऋषिकेश बारिक, ठाकुर हांसदा, विनय कुमार, एस के शर्मा, अजय कुमार, राज कमल का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही