Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के वीमेंस सेल ने समारोह पूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के वीमेंस सेल कि ओर से गुरुवार कोअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टाटा स्टील के कॉर्पोरेट एथिक्स की प्रमुख शालिनी सुलक्षणा थीं. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम को संबोधित किया. मुस्कान और सोनल ने नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/kalpana-soren-welcomed-the-decision-to-give-2-years-maternity-leave-to-women/">महिलाओं

को 2 साल का मातृत्व अवकाश दिये जाने के फैसला का कल्पना सोरेन ने किया स्वागत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम `महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं` है. तत्पश्चात् आयुष मित्रा ने एक संगीतमय प्रस्तुति दी. इस अवसर पर वीमेंस सेल की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा निवर्तमान बैच के सभी छात्र प्रतिनिधि और समिति सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज की मॉडरेटर डॉ कौसर तसनीम के मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम का संचालन स्नेहा शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही