Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विमेंस क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच आवश्यक सामानों का किया वितरण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर विमेंस क्लब ने एक अनोखी पहल करते हुए रविवार को सदर अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ अटेंडर के बीच जरूरत के सामानों का वितरण किया. क्लब के इस कार्य में पूर्व सांसद आभा महतो ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. क्लब द्वारा लगातार अध्यक्ष रीना वेदागिरी के नेतृत्व में मानव सेवा के उद्देश्य से हर क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-university-and-college-employees-federation/">जमशेदपुर

: विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पिछले दिनों जिला प्रशासन के माध्यम से उनको सूचना मिली कि सदर अस्पताल में मरीज के अटेंडर को रात ठहरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अटेंडर के लिए खासकर महिलाओं को रात ठहरने में परेशानी ना हो इस उद्देश्य से उनके लिए तकिया, बिस्तर, चटाई आदि की व्यवस्था करते हुए सारे सामानों को सिविल सर्जन जुझार माझी के सुपुर्द किया. इसके साथ ही आईसीयू में इलाजरत टुना सबर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fire-broke-out-in-the-ration-dealers-house-in-simantshol-household-items-and-grains-burnt-to-ashes/">चाकुलिया

: सिमांतशोल में राशन डीलर के घर में लगी आग, घर के सामान व अनाज जलकर राख

पूर्व सांसद आभा महतो ने की सराहना

इस अवसर पर वीमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना वेदागिरी ने कहा कि इस सहायता के साथ-साथ अगर किसी भी मरीज को साइक्लोजिकल मदद की जरूरत है तो इस कार्य में उनकी टीम सहायता के लिए तैयार है. जमशेदपुर विमेंस क्लब के इस कार्य से प्रभावित होकर पूर्व सांसद आभा महतो ने भी वीमेंस क्लब के इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. पूर्व सांसद आभा महतो ने भी क्लब के कार्य की सराहनीय. मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रीना वेदागिरी, कोषाध्यक्ष कंचन मिश्रा, सदस्य सुनीता सेठ,सीमा कजरिया,ममता अग्रवाल,श्रद्धा अग्रवाल समेत पूर्व सांसद आभा महतो मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही