Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीपी कबीर क्लब की महिला समिति ने आयोजित किया सावन महोत्सव

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : सीपी कबीर क्लब की महिला समिति टुइलाडुंगरी में सावन महोत्सव का आयोजन किया. इस सावन महोत्सव की मुख्य अतिथि पूर्वी घोष और देवकी साहू थीं. देवकी साहू ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्वी घोष केंद्रीय साहू समाज की अध्यक्ष जया साहू और विशिष्ट अतिथि सीपीएन क्लब महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू थीं. इस सावन महोत्सव के दौरान बुजुर्ग महिला सदस्यों के बीच सावन महतारी मां का चुनाव किया गया. इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, साज श्रृंगार प्रश्नोत्तरी समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mid-day-meal-scheme-running-with-borrowed-money-in-primary-and-middle-schools/">जमशेदपुर

: प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में उधार के पैसे से चल रहा मध्याह्न भोजन योजना

हर्षा साहू बनीं सावन क्वीन

इस सावन महोत्सव में हर्षा साहू सावन क्वीन बनीं. रूपा देवी सामान महतारी बनीं. इन सभी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन के फूड स्टॉल भी लगाए गए थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता की जज पूर्वी घोष ने क्लब के सभी सदस्यों को सावन महोत्सव की बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही