Search

 
 
 

Jamshedpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का महिला सम्मेलन 8 सितंबर को

 
  • जीवन में संघर्ष कर सफल हुई महिलाएं होंगी सम्मानित
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का महिला आयाम की बैठक में आगामी 8 सितंबर को होने वाले महिला सम्मेलन की रुपरेखा तैयार की गई. जिसमें तय किया गया कि अपने जीवन में संघर्ष कर सफल हुई महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. इससे पहले बैठक में महिला सम्मेलन का बौद्धिक विषय, वक्ता तथा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई. संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि भारत भूमि में बौद्धिक और सक्षम महिलाओं ने सदैव समाज को जागृत करने में सक्रिय भूमिका निभायी है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-national-executive-meeting-of-cat-was-held-in-nagpur/">Jamshedpur

: कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नागपुर में हुई
आज भी समाज और देश को उनसे ऐसी ही भागीदारी की अपेक्षा है. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रांत सचिव कल्याणी कबीर, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, सहसचिव डॉ. अनीता शर्मा, जिला महिला आयाम प्रमुख अनीता निधि, जिला सचिव शंभू जायसवाल, प्रभुजी, सौरभ, सरिता सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  पटना:">https://lagatar.in/waqf-board-staked-claim-on-the-land/">पटना:

वक्फ बोर्ड ने जमीन पर ठोका दावा, ग्रामीणों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही