Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल थी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित साथ-साथ एनएसएस के गीतों द्वारा की गई. प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक महिला सशक्त रही है. इसका उदाहरण सीता, अहिल्याबाई, मीराबाई, लक्ष्मी बाई, अन्य रही है. इस अवसर पर राजनीति विभाग के डॉ बीना प्रियदर्शनी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण कहां से शुरू हुई और कब हुई इसकी जानकारी विस्तार से दी.  इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-poonam-sahai-surrenders-in-court-in-abm-college-scam-case/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज घोटाला मामले में डॉ पूनम सहाय ने कोर्ट में किया सरेंडर
भूगोल विभाग के प्रोफेसर दीप्ति ने कहा कि हम जन्म से ही सशक्त हैं. हमें दूसरे की सहायता से सशक्त होने की कोई जरूरत नहीं है. एन.एस.एस के को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हैं. केवल जागरूक होने की जरूरत है. इसके अलावा छात्रा बुलबुल सिंह, पूजा कुमारी सिंह, रिया प्रमाणिक, नेहा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर डॉक्टर संगीता बिरवा, डॉ अनुराधा, डॉक्टर अनामिका, डॉक्टर फरजाना, डोरिस दास, डॉक्टर श्वेता शर्मा, डॉक्टर विशेश्वर यादव, प्रोफेसर सुदीप्ता उपस्थित थे. मंच का संचालन डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्वेता शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही