Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में मनाया गया महिला दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एनटीटीएफ-आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर साइबर क्राइम डीएसपी जयश्री कुजूर, विशिष्ट अतिथि साइबर क्राइम पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार मंडल एवं टीएमएच की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. राजदीप कौर मुख्य रूप से उपस्थित थीं. समारोह का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयश्री कुजूर ने समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी प्रदान की एवं सभी को सतर्कता बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तकनीकी प्रगति का दुष्परिणाम है. यह खतरनाक अपराध है जिसमें इंटरनेट और कंप्यूटर का उपयोग शामिल है. [caption id="attachment_582608" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-NTTF-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-shyam-festival-started-with-shyam-akhand-jyoti-path/">चाकुलिया

: श्याम अखंड ज्योति पाठ के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय श्याम महोत्सव

साइबर क्राइम के बढ़ते मामले समाज और राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा

साइबर क्राइम के बढ़ते मामले समाज और राष्ट्र के लिए एक बड़ा खतरा बनते जा रहा है. डॉ. राजदीप कौर ने कहा आज के इस नई दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता है. उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं. जिन महिलाओं को घर और काम के बीच बहुत ही संतुलित भूमिका निभानी होती है, उन्हें अपनी विशिष्टता और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए. जयश्री कुजूर ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं दुनिया के सभी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि एवं प्रतिभा के कारण विशिष्ट पद पर बनी हुई हैं. सभी कार्यों में महिलाओं को शामिल करने को सराहनीय बताया. इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, टैलेंट हंट, गायन, फेस पेंटिंग, मेंहदी और नृत्य आदि जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. समारोह में संस्थान के शिक्षक गण स्टाफ एवं कई महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ प्रीति, मिथिला, ज्योति मंजुला, वीणा, मनीषा, इतिश्री, सरिता, शर्मिष्ठा, सागरिका, स्मृति, शिल्पा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही