Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में महिला स्वास्थ्य, तनाव एवं योग व्यायाम कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को “महिला स्वास्थ्य, तनाव एवं योग व्यायाम” कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के महिला कोषांग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला से आमंत्रित योग शिक्षिका वीणा वर्णवाल ने विषय-वस्तु पर विस्तृत जानकारी दी. इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने स्वागत भाषण किया. विषय प्रवेश डॉ प्रियंका कुमारी ने कराया. ललिता शर्मा ने योगाभ्यास कराया. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-many-works-affected-due-to-non-appointment-of-vice-chancellor/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : कुलपति की नियुक्ति नहीं होने से कई कार्य प्रभावित
तत्पश्चात मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक वीणा वर्णवाल ने व्यायाम के माध्यम से इसके लाभ, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आदि पर विस्तृत चर्चा की. कॉलेज की जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति सोरेन ने महिला स्वास्थ्य तथा वरीय शिक्षिका डॉ नीता सिन्हा ने महिला स्वास्थ्य एवं तनाव पर चर्चा की. साथ ही दोनों शिक्षिकाओं ने स्वस्थ, स्वच्छ व तनाव मुक्त रहने से संबंधित टिप्स दिये. कार्यशाला का संचालन डॉ प्रियंका कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन शालिनी शर्मा ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं के अलावा छात्र भी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही