Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : इग्नू बीएड की 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के इग्नू बीएड प्रोग्राम की 12 दिवसीय कार्यशाला बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुई. इसमें सभी प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला के समापन समारोह को सफल बनाने के लिए की अच्छे तरीके से तैयारी की थी. समारोह के मुख्य अतिथि थे डॉ सुधीर साहू व डॉ अन्नपूर्णा झा थे. कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने स्वागत भाषण एवं कार्यशाला के महत्त्व पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्हें कहा कि इग्नू के बीएड प्रोग्राम की यह विशेषता है कि यह विभिन्नता को संसाधन के रूप में प्रयोग कर कुछ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-seized-thousands-of-rupees-gutka-on-world-no-tobacco-day/">जमशेदपुर

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जेएनएसी ने जब्त किए हजारों रुपए का गुटका
समारोह में तन्मय सिंह सोलंकी तथा अल्फरोज़ आलम को ओवरऑल अरेंजमेंट, सोमा देवनाथ को बेस्ट लेशन प्लान, विकास शॉ को बेस्ट ऑडियो वीडिओ, मौमिता मंडल को बेस्ट टीएलएम, मुनमुन मित्तल को बेस्ट कार्ड मेकिंग, प्रवीण कुमार तथा धर्मेंद्र त्रिवेदी को न्यूज़ रिपोर्ट राइटिंग के लिए प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया. कार्यशाला में शामिल होनेवाले लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. समापन समारोह के दौरान कार्यशाला के सभी रिसोर्स पर्सन अंजलि कुमारी, गीता महतो, अजीत दुबे, नेहा मिंज, वीरूपक्ष महतो, संजय भुइयां, सोनिया कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही