Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परीक्षा शुल्क में वृद्धि को अविलंब ले वीमेंस यूनिवर्सिटी-एआईडीएसओ

Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी कुलपति की अनुपस्थिति में उनके पीए से मिला. इस दौरान संगठन की ओर से कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके माध्यम से संगठन ने कुलपति से प्रमोटेड छात्राओं के लिए परीक्षा शुल्क में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agency-workers-of-womens-university-complain-about-dlc-salary/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एजेंसी कर्मियों को डीएलसी से आस, वेतन को लेकर की शिकायत
संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय में प्रमोटेड छात्राओं का परीक्षा शुल्क जो प्रत्येक पेपर 100 रुपये था, उसे बढ़ाकर 500 और अधिकतम 3 पेपर के लिए 300 रुपये से बढ़ा कर 1500 रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि महिला विश्वविद्यालय में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से छात्राएं अध्ययन के लिए आती हैं. उन पर आर्थिक रूप से अत्यधिक बोझ बढ़ेगा. उन्होंने एआईडीएसओ छात्र संगठन की ओर से विश्वविद्यालय के इस निर्णय की निंदा करते हुए शुल्क वृद्धि को अविलंब वापस लेने की मांग की. इस दौरान उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन, बंदना माझी व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही