Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : यूजी में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूजी (स्नातक) प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रॉ (डॉ) अंजिला गुप्ता ने बताया है कि यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए और समय देने का निश्चय किया है. कुल 14 विषयों में आवेदन की समय सीमा 8 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. इन विषयों में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, ओड़िया, संस्कृत, उर्दू, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान तथा संगीत शामिल है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-enrollment-will-be-done-only-on-the-allotted-seats-in-the-colleges-now-the-academic-council-will-not-be-able-to-increase-the-seats/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : कॉलेजों में आवंटित सीटों पर ही होगा नामांकन, अब एकेडमिक काउंसिल नहीं बढ़ा सकेगा सीट
ज्ञात हो कि इन विषयों में स्नातक के लिए इच्छुक छात्राओं के लिए पहले 25 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गयी थी, किन्तु कई छात्राएं आवेदन नहीं कर पायी थीं. इसका एक कारण सीयूइटी एवं चांसलर पोर्टल के माध्यम को लेकर छात्राओं व अभिभावकों में भ्रम माना जा रहा है. यूनिवर्सिटी ने पूर्व की विज्ञप्ति में इसे स्पष्ट भी किया था कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करनेवाली छात्राएं भी मेधा सूची के आधार पर नामांकन की पात्र होंगी. पहली मेधा सूची प्रकाशित होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है, जो इस कारण फॉर्म नहीं भर पाईं थीं, उन्हें एक और अवसर दिया जा रहा है. उक्त विषयों से यूजी में नामंकन के लिए इच्छुक छात्राएं पूर्व की तरह चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही