Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक यानी बीए, बीएससी, बीकॉम में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. इसके लिए चांसलर पोर्टल पर आवेदन आरंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई है. उसके बाद 18 जुलाई को विश्वविद्यालय की ओर से मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा, जिसके आधार पर एडमिशन लिया जायेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गयी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सीयूईटी में शामिल छात्राओं को उनके स्कोर के आधार पर नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. उसके बाद सीटें खाली रह जाती हैं, तो वैसी छात्राएं जो सीयूईटी में शामिल नहीं हुई हैं, मेधा सूची के आधार पर उनका एडमिशन लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/1193-cases-registered-against-cattle-smugglers-in-jharkhand-in-26-months-17335-animals-recovered/">झारखंड
में 26 महीने में पशु तस्करों के खिलाफ 1193 मामले दर्ज, 17335 पशु बरामद
: बंद समर्थकों ने पोटका जा रही मेडिकल टीम को रोका, मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ स्थगित
में 26 महीने में पशु तस्करों के खिलाफ 1193 मामले दर्ज, 17335 पशु बरामद
गैर सीयूईटी छात्राएं भी कर सकती हैं आवेदन
यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीयूईटी में शामिल छात्राएं तो आवेदन कर ही सकती हैं. इसके साथ ही वैसी छात्राएं जो सीयूईटी में शामिल नहीं हुई हैं, वे भी आवेदन कर सकती हैं. चांसलर पोर्टल में दोनों के लिए विकल्प दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bandh-supporters-stop-medical-team-going-to-potka-mental-health-check-up-camp-postponed/">जमशेदपुर: बंद समर्थकों ने पोटका जा रही मेडिकल टीम को रोका, मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ स्थगित
Leave a Comment