Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : प्रथम दीक्षांत समारोह 1 मार्च को, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. समारोह आगामी 1 मार्च को होगा, जिसमें झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. समारोह में सत्र 2021 -2023 की स्नातकोत्तर मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, बीएड एवं बीपीएड में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओंं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी की कुलपति के निर्देश में विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया है, जो पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने कार्यो का निष्पादन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/formation-of-jharkhand-state-finance-commission-ap-singh-becomes-chairman-harishwar-dayal-as-member/">झारखंड

राज्य वित्त आयोग का गठन, अध्यक्ष बने एपी सिंह, हरीश्वर दयाल सदस्य
दीक्षांत समारोह का आयोजन वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में करने का निर्णय लिया गया है. कुलपति ने गठित कमेटियों के साथ बैठक की, जिसमें दीक्षांत समारोह से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई. ताकि समारोह का कार्य सुनियोजित तरीके से सम्पन्न हो सके. इसमें शामिल होकर डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए सफेद सलवार सूट और लाल दुप्पटे का ड्रेस कोड तय किया गया है. अधिक जानकारी के लिए छात्राओं को यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इससे सम्बंधित जानकारियां उपलब्ध रहेंगी, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही