Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : प्रथम दीक्षांत समारोह 2 मार्च को, 28 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल, देखें सूची

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राजभवन के निर्देश के अनुसार जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह अब एक के बजाय दो मार्च को होगा. समारोह के अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे. झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. समारोह में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की सत्र 2021-2023 की स्नातकोत्तर मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, बीएड, एमएड, बीपीएड में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा. प्रथम दीक्षांत समारोह में कुल 28 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा. मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन संबंधित छात्राओं को गोल्ड मेडल और उपाधि प्रदान करेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-third-supplementary-budget-of-rs-4981-crore-passed/">झारखंड

विधानसभाः 4981करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास

छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड 

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली छात्राएं गाउन और हैट नहीं पहनेंगी. उनके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया है. लाल दुपट्टे के साथ सफेद सलवार कुर्ता या सफेद साड़ी लाल बॉर्डर या क्रीम कलर की साड़ी रेड बॉर्डर निर्धारित किया गया है. शिक्षकों के लिए क्रीम साड़ी लाल बॉर्डर एवं सफेद शर्ट के साथ क्रीम कलर की पैंट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है. सभी कमेटियां दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटी हैं, ताकि सफलतापूर्वक समारोह का आयोजन किया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-350-crore-will-be-spent-on-tatanagar-station-pm-laid-the-foundation-stone/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पर खर्च होंगे 350 करोड़, पीएम ने किया शिलान्यास

इन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

बांग्ला-ब्यूटी चक्रवर्ती, अर्थशास्त्र-सिमरन साह, अंग्रेजी-श्रेया गुहा, भूगोल-सुरभि जे मिंज, हिंदी-तहसीन परवीन, इतिहास-किरण दीप कौर, गृह विज्ञान-सुनीता मुंडरी, संगीत-अपूर्व श्रीवास्तव, ओड़िया-नर्मदा कुमारी महापात्र, दर्शनशास्त्र-उर्मिला माडी, राजनीति शास्त्र-अनुप्रिया, मनोविज्ञान-नेहा शर्मा, संस्कृत-मनीषा महतो, उर्दू-सगुफ्ता तरन्नुम, वनस्पति शास्त्र-स्वाति कुमारी, रसायन शास्त्र-महुआ दास, गणित-मनीष शुक्ला, भौतिक-खुशबू कुमारी, जंतु विज्ञान-निशा मांझी, वाणिज्य-श्वेता कुमारी पटेल, बायोटेक्नोलॉजी-जरा हयात अंसारी, एमबीए-शालिनी कुमारी, एमसीए-मेघनाथ पत्तने, लाइब्रेरी साइंस-पामेला दत्ता, एमएड-रितिका सिंह, श्रेया चटर्जी, बीएड-रक्षा सिंह, बीपीएड-प्रीति कुमारी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही