Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : नये सत्र से नये भवन में शिफ्ट होंगी स्नातक की कक्षाएं

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नया एकेडमिक कैंपस एग्रिको में बन कर तैयार है. यूनिवर्सिटी के नये कैंपस में छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी गयी हैं. इसके बाद अब नये सत्र से स्नातक स्तरीय कक्षाओं को नये भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. हालांकि छात्राओं में इसे लेकर उत्साह नहीं है. वहीं सूत्र बताते हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सर्वप्रथम कॉमर्स विभाग को नये विभाग में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-troubled-by-the-water-shortage-the-people-of-harhargutu-stopped-the-mlas-tanker-created-ruckus/">जमशेदपुर

: पानी की किल्लत से परेशान हरहरगुटू के लोगों ने विधायक का टैंकर रोका, हंगामा किया

नये भवन में नहीं जाना चाहतीं छात्राएं

बताया जाता है कि नये भवन में कक्षाओं को शिफ्ट किये जाने की योजना को लेकर छात्राओं में विरोधाभास है. छात्राओं का कहना है कि नये भवन में क्लास करने के लिए जाना परेशानी भरा होगा. यूनिवर्सिटी में गम्हरिया, आदित्यपुर, टेल्को, गोविंदपुर, घाटशिला, चाकुलिया, पश्चिम बंगाल के खड़पुर से भी छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं. नया भवन जहां बना है, वहां तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट कोई साधन नहीं है. इसके लिए उन्हें कम से कम दो से तीन स्थान पर गाड़ी बदलनी होगी. ऐसे में अधिक किराया देने के साथ ही आवागमन भी परेशानी भरा होगा. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पक्ष नहीं आया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही