Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : इंटमीडिएट सेक्शन में री-रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्राओं से 3500 रुपये तक की अवैध वसूली

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के इंटरमीडीएट सेक्शन में छात्राओ से अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों जहां केमिस्ट्री की एक शिक्षिका के द्वारा प्रति छात्रा 500 रुपये की वसूली किये जाने का मामला प्रकाश में आया था, वहीं अब छात्राओं से एडमिट कार्ड में नाम सुधारने के नाम पर 500 रुपए और पुनः पंजीकरण के नाम पर 3500 रुपये तक की वसूली किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छात्राओं से वसूली के मामले में यूनिवर्सिटी के इंटमीडिएट जेनरल सेक्शन के तीन लोग के खिलाफ शिकायत प्रकाश में आयी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-result-of-entrance-test-of-kus-free-coaching-center-released-100-students-selected/">चाईबासा

: केयू के निःशुल्क कोचिंग सेंटर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 100 विद्यार्थियों का हुआ चयन
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों छात्राओं ने इसे लेकर विरोध भी जताया था. जिन लोगों पर छात्राओं से अवैध रूप से वसूली किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है, उनसे बात करने की कोशिश की गई तो पहले टाल-मटोल किया, लेकिन सवालों में घिरता देख हकीकत बतायी. उन्होंने मान लिया कि पुनःपंजीकरण के नाम पर रांची आने जाने के खर्चा के नाम पर रुपए लिए गये. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-5-of-the-top-10-sensex-companies-increased-by-88605-crores-sbi-was-the-most-profitable/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 88,605 करोड़ बढ़ा, एसबीआई सर्वाधिक मुनाफे में रही
मामला यह है कि छात्राओ के विरोध करने के बाद खुद को फंसता देख जेनरल सेक्शन की ओर से अब अन्य विभाग का भी नाम लिया जा रहा है. हालांकि इस पूरे मामले की जानकारी अभी विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों को नहीं है. बता दें कि इससे पूर्व यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट सेक्शन में विज्ञान विभाग की छात्राओं से एक शिक्षिका द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर प्रति छात्रा 500 रुपये यानी करीब 90 हजार रुपये की वसूली करने का मामला प्रकाश में आया था. इस मामले में शिक्षिका को शोकॉज भी किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही