Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी ने की स्क्रूटनी की फीस में प्रति विषय 5 गुना वृद्धि, छात्राएं परेशान

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी मैं परीक्षा की कॉपियों की स्क्रूटनी की फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई है. इसे लेकर छात्राएं आशा परेशान हैं. साथी इसे लेकर छात्राओं मैं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ असंतोष भी है. इससे छात्राओं के अभिभावकों की जेब पर भी असर पड़ेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब परीक्षा की कॉपियों की प्रति विषय स्क्रुटनी फीस मैं 5 गुना तक की वृद्धि कर दी गई है. जानकारी के अनुसार पहले एक विषय की स्क्रुटनी फीस 100 रुपए थी. इसे बढ़ाकर अब ₹500 कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-universitys-sixth-convocation-is-still-waiting-for-letter-from-rashtrapati-bhavan/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को अभी राष्ट्रपति भवन की चिट्ठी का इंतजार
इस तरह अब किसी छात्रा को किसी एक विषय की स्क्रूटनी करानी हो ₹500 शुल्क के रूप में देने होंगे, लेकिन इससे अधिक अथवा पांच विषयों की कॉपियों की स्क्रूटनी कराने हो, तो ढाई हजार रुपए तक का भुगतान करना होगा. इस तरह पहले जो काम 100 से ₹500 तक में हो जाया करता था उसके लिए छात्राओं को अब 500 से लेकर ढाई हजार रुपए तक का शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा. इसे लेकर छात्राओं में असंतोष और विरोधाभास है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही