Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की सूची में अब तक जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नाम शामिल नहीं हो सका है. बावजूद विश्वविद्यालय में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के नाम पर बीएड, एमएड और बीपीएड में छात्राओं का नामांकन हो रहा है. इतना ही नहीं नामांकित छात्राओं का जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है. इसे लेकर छात्राओं में संशय की स्थित है. हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से बताया जाता रहा है कि इसमें किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-ranks-second-in-terms-of-passport-application-manisha/">जमशेदपुर
: पासपोर्ट एप्लिकेशन की दृष्टि से जमशेदपुर दूसरे स्थान पर – मनीषा
: कोल्हान व संथाल परगना के आवासीय और हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी
: पासपोर्ट एप्लिकेशन की दृष्टि से जमशेदपुर दूसरे स्थान पर – मनीषा
सूची में कोल्हान यूनिवर्सिटी की इकाई
एनसीटीई की वेबसाइट पर उपलब्ध विश्वविद्यालयों की सूची में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नाम तो है ही नहीं, वहीं कॉलेजों की सूची में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज का नाम है. सूची में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को कोल्हान विश्वविद्यालय की इकाई के रूप में दर्शाया गया है. इसी वजह से कुछ अभिभावकों और छात्राओं ने जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बीएड, एमएड अथवा बीपीएड के रजिस्ट्रेशन पर भविष्य को लेकर आशंका जताना शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-date-extended-for-indira-gandhi-balika-vidyalaya-entrance-examination-of-residential-and-hazaribagh-districts-of-kolhan-and-santhal-parganas/">जमशेदपुर: कोल्हान व संथाल परगना के आवासीय और हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी
Leave a Comment