Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : नैतिक साहस, रचनात्मकता, रुचि और सवाल पूछना सीखना जरूरी : प्रो ई बालागुरुसामी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के आईक्यूएसी की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसमें राज्यपाल के एकेडमिक एडवाइजर प्रो (डॉ) ई बालागुरुसामी और ओएसडी (शिक्षा) डॉ संजीव राय शामिल हुए. उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि केवल एक वर्ष की छोटी अवधि में इस विश्वविद्यालय की कुलपति प्रॉ (डॉ) अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को शिक्षा, पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों और पाठ्येत्तर उपलब्धियों में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रगति और प्रयास किए हैं. इससे पूर्व स्वागत भाषण यूनिवर्सिटी की आईक्यूएसी निदेशक डॉ रत्ना मित्रा ने किया. राज्यपाल के ओएसडी (शिक्षा) डॉ संजीव राय ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बात की, जिसमें आज की पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के साथ ही क्षेत्र के अनुभव और कार्य का का मिश्रण होना चाहिए. प्रो (डॉ) ई बालागुरुसामी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के पुनरुत्थान और नैतिक गुणों पर जोर दिया. उन्होंने महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही नैतिक साहस, रचनात्मकता और रुचि की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया और कहा कि ‘सवाल पूछना’ सीखना ज़रूरी है. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-social-organizations-met-special-branch-ig-and-expressed-protest/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : सामाजिक संगठनों ने स्पेशल ब्रांच के आईजी से मुलाकात कर जताया विरोध
प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान रोड मैप, ढांचागत विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षकों की सीमित संख्या के बावजूद इसकी उपलब्धियों की चर्चा की. साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्राओं के समग्र विकास को साकार करना है. धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो राजेंद्र जयसवाल ने किया. कार्यक्रम में अनुसंधान सेल के निदेशक डॉ सुधीर कुमार साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यम, एफओ डॉ जावेद अहमद, सीवीसी, डॉ अन्नपूर्णा झा, डॉ सलोमी कुजूर, मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के डीन, सभी विभागों के प्रमुख, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थीं. मंच संचालन डॉ नूपुर अंविता मिंज ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही