Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर एनएसयूआई ने दिया धरना

 
एडमिशन के सवाल पर वीमेंस यूनिवर्सिटी मौन, छात्राएं व अभिभावक परेशान Jamshepur (Anand Mishra) : झारखंड सरकार के आदेश के बाद भी जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में अभी तक इंटरमीडिएट नये सत्र में नामांकन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में छात्राओं और अभिभावकों को कोई ठोस सूचना दी जा रही है. इस छात्राएं और अभिभावक यूनिवर्सिटी कैंपस का चककर लगाते देखे जा रहे हैं. वहीं यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट सेक्शन में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी चिंता बढ़ती जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-university-of-jharkhand-waiting-for-the-letter-from-the-government-after-that-inter-studies-will-be-done/">रांचीः

सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई
दूसरी ओऱ यूनिवर्सिटी में इंटमीडिएट सेक्शन और इसकी पढ़ाई जारी रखने की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के बैनर तले छात्राओं व अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान यूनिवर्सिटी में तैनात गार्ड के साथ धरना का नेतृतव कर रहे संगठन के प्रदेश संयोजक प्रभजोत सिंह राठौर के साथ तू-तू-मैं-मैं भी की. हलांकि प्रभजोत ने गार्ड पर लाठी-डंडा दिखा कर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है. साथ ही संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है. संगठन की ओर से कहा गया है कि शहर के अन्य कॉलेजों में इंटमीडिएट में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. जबकि वीमेंस यूनिवर्सिटी प्रशासन के नामांकन शुरू नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में बात करने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि यहां एडमिशन संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retired-employees-honored-in-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इंटरमीडिएट नये सत्र में एडमिशन को लेकर सरकार की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. चूंकि अब कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हो चुका है और यूनिवर्सिटी में इंटमीडिएट की पढ़ाई नहीं होती है. नयी शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों का हवाला देते हुए बताया गया है कि नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई स्कूली शिक्षा के अंतर्गत आती है. ऐसे में यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट की पढ़ाई संभव नहीं है. एक सवाल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पिछले वर्ष सरकार की ओर से इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने का निर्देश प्राप्त हुआ था, इस वजह से एडमिशन लिया गया था. इस वर्ष सरकार ने जो निर्देश निर्गत किया है, उसमें अंगीभूत व संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने को कहा गया है. उसमें यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही