Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक व स्नातकोत्तर वोकेशनल में एडमिशन की प्रक्रिया आगामी 29 मई से आरंभ हो रही है. एडमिशन के लिए छात्राओं को चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर आगामी 25 जून को प्रथम मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जायेगा. इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. 26 जून से 1 जुलाई तक मेरिट लिस्ट में चयनित छात्राओं के प्रमाणपत्रों का फिजिकल वेरीफिकेशन किया जायेगा. वहीं प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर 4 जुलाई तक एडमिशन लिया जायेगा. उसके बाद 5 जुलाई को द्वितीय मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जायेगा. इसके आधार पर 9 जुलाई तक छात्राओं के प्रमाणपत्रों का फिजिकल वेरीफिकेशन और 14 जुलाई तक एडमिशन लिया जायेगा. यदि सीटें रिक्त रहीं तो 15 जुलाई को तृतीय मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जायेगा. 16 और 17 जुलाई को प्रमाण पत्रों का फिजिकल वेरीफिकेशन और 19 जुलाई तक एडमिशन लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-students-of-nttf-rd-tata-institute-locked-on-rs-3-lakh-package/">जमशेदपुर
: एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के 7 छात्र 3 लाख रुपये के पैकेज पर लॉक [wpse_comments_template]
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : यूजी व पीजी में वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 से
Leave a Comment