Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी ने किया स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत मंगलवार को सुबह स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, आईक्यूएसी निदेशक, एनएसएस को ऑर्डिनेटर सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के वॉलेंटियर व शिक्षकेतर कर्मी इसमें शामिल हुए. स्वतंत्रता दौड़ यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से रवाना होकर रीगल मैदान चौराहे से होते हुए वापस कैंपस पहुंची. इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में आजादी का जश्न विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हिंदी माध्यम में प्रथम सोनल राज, द्वितीय परिमा बिरूली, तृतीय जयंती महतो रहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MU-INDOR.jpg"

alt="" width="1280" height="854" /> इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-muharram/">जगन्नाथपुर

: थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
वहीं अंग्रेजी माध्यम में प्रथम इरफत परवीन, द्वितीय पूर्णिमा कुमारी एवं तृतीय मनीषा दास रहीं. इस अवसर पर कुलपति ने विजेताओं और अन्य प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए गौरव का क्षण है. विभिन्न आयोजनों के माध्यम से इसे अविस्मरणीय बनाया जाएगा. डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा ने भी छात्राओं को संबोधित किया. डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. रत्ना मित्रा, डॉ. सलोमी कुजूर एवं अमृता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. प्रतियोगिता का संयोजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा टाइटस और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही