Search

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कैंटीन संचालक के बिल का किया भुगतान

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कैंटीन संचालन के मामले में यूनवर्सिटी प्रशासन और कैंटीन संचालक अंजू पांडेय के बीच चल रहे मामले पर अंतत: विराम लग गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अंतत: जमशेदपुर कोर्ट में जज के समक्ष एक लाख 11 हजार 490 रुपये का भुगतान कर दिया. इस दौरान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो राजेंद्र जायसवाल और संगीत विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप और दोनों पक्षों के अधिवक्ता उपस्थित थे. अंजू पांडेय ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अगले एक जून से गर्मी छुट्टी शुरू होने से पूर्व कैंटीन खाली करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यूनिवर्सिटी की ओर से गर्मी छुट्टी के बाद पुनः यहां कैंटीन का संचालन करने को कहा गया है. लेकिन वह अब यहां कैंटीन का संचालन नहीं करेंगी. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-12th-board-result-released-95-97-in-arts-and-88-60-in-commerce-successful/">JAC

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में 95.97 % और कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत छात्र सफल
अंजू पांडेय का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की कुलपति (वीसी) ने कुछ लोगों के बीच उन्हें “कैंटीन वाली तेरी औकात क्या है” कहा था. इससे उनकी भावना को ठेस लगी है. अतः अब मौजूदा कुलपति के रहते वह यूनिवर्सिटी में कैंटीन का संचालन नहीं करेंगी. हालांकि अंजू पांडेय ने यह भी कहा कि कुलपति ने उन्हें ऐसा कहे जाने से इन्कार किया है. लेकिन उन्हें अच्छी तरह याद है कि कुलपति ने चार-पांच लोगों के बीच में ऐसा कहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp