Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : शिक्षा संकाय के चार शिक्षकों का वेतन रुका, सर्टिफिकेट पर सवाल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय में कार्यरत चार शिक्षकों का वेतन पिछले लगभग 5 महीने से रुका हुआ है. वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से शिक्षकों की माली हालत बिगड़ती जा रही है. हालांकि वेतन भुगतान नहीं होने की वजह उनका सर्टिफिकेट बताया जा रहा है. यह सभी शिक्षक अनुबंध पर कार्यरत हैं, जिनका पूर्व में कोल्हन विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध था. अब वीमेंस यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंध हुआ तो इनके सर्टिफिकेट पर सवालिया निशान लगा दिया गया. विश्वविद्यालय अभी भी उसका सत्यापन नहीं कर सका है. इस वजह से वेतन भुगतान भी रुका हुआ है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-third-line-work-started-in-rourkela-75-trains-canceled-from-29-september-to-15-october/">जमशेदपुर

: राउरकेला में थर्ड लाइन का काम शुरू, 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 75 ट्रेनें रद्द

क्या कहते हैं प्रभावित शिक्षक

प्रभावित शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है की किस वजह से उनका वेतन रुका हुआ है. हालांकि वेतन नहीं मिलने की वजह से उनकी आरती की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. क्योंकि वह और उनके परिवार इसी पर आश्रित है. वही है शिक्षक पिछले कई वर्षों से कॉलेज में (अब यूनिवर्सिटी) पढ़ते आ रहे हैं. लेकिन नए अनुबंध के समय अब वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. इसे भी पढ़ें  : बिहार">https://lagatar.in/world-famous-pitru-paksha-fair-begins-in-gaya-pilgrims-will-offer-pind-daan-till-14th-october/">बिहार

: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ, 14 अक्तूबर तक तीर्थयात्री करेंगे पिंडदान

अधिक वेतन होने की स्थिति में किया जा रहा है ऐसा

दूसरी और कुछ लोगों का कहना है कि इन शिक्षकों का वेतन अन्य शिक्षकों की अपेक्षा अधिक है. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन इन्हें परेशान कर रहा है. यदि सर्टिफिकेट को लेकर कोई सवाल है तो विश्वविद्यालय को इसका जल्द से जल्द सत्यापन कर लेना चाहिए, ताकि यह शिक्षक भी राहत की सांस ले सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही