Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला...

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ही धूमधाम से होली मिलन समारोह ka आयोजन किया गया. कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमें उल्लासित करने वाला पर्व है. यह पर्व आपसी प्रेम को संचारित करने का पर्व है, ताकि हम एकता के सूत्र में बंधे रहें. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-training-officer-candidates-demand-release-of-results-from-jssc/">औद्योगिक

प्रशिक्षण अधिकारी के अभ्यर्थियों ने JSSC से की रिजल्ट जारी करने की मांग
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राजनीतिक शास्त्र की छात्रा अंजलि सोरेन की बनाई गई पेंटिंग भेंट कर कुलपति का स्वागत किया गया. इस पेंटिंग में महाराष्ट्र की जीवन शैली को चित्रित किया गया है. डॉ सनातन दीप के नेतृत्व में संगीत विभाग की छात्राओं ने सूफियाना गीत एवं `सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले रामलला... एवं अन्य कई होली गीत प्रस्तुत किये. शिक्षिका सुधा दीप के निर्देशन में स्नातक की छात्राओं ने सामूहिक राजस्थानी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तृति दी. शालिनी प्रसाद के निर्देशन में मास कॉम की छात्राओं ने पारम्परिक एवं वेस्टर्न नृत्य के माध्यम से मथुरा की खुशबू को दर्शाया. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/holi-is-a-festival-of-colors-resolve-to-give-up-old-grudges-and-start-a-new-one-chief-district-judge/">होली

रंगों का त्यौहार, पुराने विद्वेष को त्याग नई शुरुआत की लें संकल्प : प्रधान जिला जज
बायोटेक विभाग की छात्राओं ने भी जोगीरा सा रा रा जैसे गीत पर नृत्य से मन मोह लिया. एमबीए विभाग द्वारा भी सुन्दर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. एनएसएस की छात्राओं ने रंग लेके गुलाल लेके... गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी. यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, विकास पदाधिकारी डॉ सलोमी कुजूर , डॉ सबीहा युनूस, सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा, डॉ रिजवाना परवीन समेत अन्य सभी पदाधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही